ससुराल से घर आ रहे युवक की गोली मारकर हत्या।
HighLights
गुठनी
गुठनी के हरपुर गांव निवासी एक युवक की हत्या यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही डरैला मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने गोली मारकर कर दी है। गुठनी थानाक्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अखिलेश्वर राम का पुत्र सूरज अपने ससुराल यूपी के खामपार थानाक्षेत्र के दुधई गांव से वापस अपने घर आ रहा था। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे सूरज अकटही बाजार से डरैला मुख्य मार्ग से होकर हरपुर आ रहा था उसी क्रम में अकटही बाजार से कुछ ही दूरी पर नोनार पुलिया के समीप अपराधियों ने घेर कर उसे गोली मार दी और उसकी पल्सर बाइक लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी कुछ देर बाद राहगीरों को हुई तो उन्होंने बनकटा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुची बनकटा पुलिस ने सूरज के पॉकेट से आधार कार्ड निकाला तो उसकी पहचान हो सकी। सूरज अपने ससुराल दुधई से अपनी पल्सर बाइक से घर हरपुर गांव आ रहा था। मौके से उसकी बाइक नही मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक छिनने के लिये अपराधियों ने उसे गोली मार हत्या कर दी है।
सूरज का पूरा परिवार गुजरात के अहमदाबाद रहता है। सूरज की पत्नी रीमा देवी प्रशव लाभ के लिये मायके दुधई गांव गयी थी और दो माह पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया है जिसकी तवियत खराब रहती है। सूरज अपने दो माह के बच्चे के इलाज के लिये गुजरात से गांव आया था और ससुराल रहकर उसका इलाज करवा रहा था। सुरज के पिता अखिलेश्वर राम माता बचिया देवी,छोटा भाई आकाश व छोटी बहन आरती कुमारी गुजरात ही है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)