गुठनी सीओ पद पर आसीन होने वाली पहली महिला है आरती कुमारी।

कृष्ण मोहन शर्मा, 19 Jul 2023, 6:19 pm

Views440

गुठनी

गुठनी अंचलाधिकारी पद आरती कुमारी ने जिला में योगदान देने के बाद बुधवार को अपने कार्यालय से विधिवत कार्य करना आरंभ कर दिया है। आरती कुमारी गुठनी अंचलाधिकारी पद पर आसीन होने वाली पहली महिला अधिकारी है। अंचल कार्यकाल के 80 के दशक में गठन के बाद किसी महिला अधिकारी की पदस्थापना नही हुई थी। आरती कुमारी को गुठनी में योगदान देने के बाद प्रखंड प्रमुख विन्ध्वासिनी नारायण सिंह के अलावा जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी है।

योगदान के बाद सीओ आरती कुमारी ने कहा अपने कर्तव्य को निष्ठा के साथ निभाऊंगी। आरती कुमारी इसके पहले गया कि बाराचट्टी में पदस्थापित थी। सीओ शम्भूनाथ राम के स्थानान्तरण के बाद इनकी पदस्थापना गुठनी में हुई है।