नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल आठवें दिन भी रहा जारी।

कृष्ण मोहन शर्मा, July 19, 2023

Views574

गुठनी

आशा कार्यकताओं के अनिश्चित हड़ताल के आठवें दिन मौके पर पहुच कर क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम ने हड़तालियों का समर्थन किया। उन्होंने उनके हड़ताल का समर्थन करते कहा इनकी मांगे पूरी तरह जायज है इसपर सरकार को अमल करना चाहिये। आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल से स्वास्थ व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गयी है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ विभाग की रीढ़ है इनके द्वारा काफी महत्वपूर्ण कार्यो का निष्पादन करवाया जाता है जिसमे टीकारण प्रमुख है। विधायक ने हड़तालियों को बताया गुरुवार को आपलोग के मुद्दे पर हम आपके प्रांतीय नेताओं संग स्वास्थ मंत्री से मिलकर इसका समाधान निकलवाने का प्रयास करेंगे।

ज्ञात हो कि गत 12 जुलाई से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पीएचसी कैम्पस में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी है। इनके हड़ताल पर बैठने से पीएचसी का ओपीडी वंद है तथा टीकाकरण नही हो रहा है साथ ही गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।