स्कूल तक जाने वाली सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने की बैठक।

कृष्ण मोहन शर्मा, December 15, 2025

Views245

गुठनी (सिवान) स्थानीय थानाक्षेत्र के बलुआ पंचायत के बसुहारी गांव में सरकारी विद्यालय तक जाने वाली सरकारी सड़क को कुछ लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर ग्रामीणों की एक आवश्यक बैठक मुखिया श्रीनिवास गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने गांव की मूल समस्या सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने को मुख्य रूप से उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल के समीप दलित बस्ती भी है और दलित बस्ती का भी रास्ता स्कूल के साथ साथ अवरुद्ध है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण संबंधी एक शिकायत पत्र क्षेत्रीय सीओ को दिया जाय और विद्यालय के रास्ते को प्रशासन से हटवाने का अरुरोध किया जाय। अगर स्थानीय सीओ द्वारा कोई करवाई न की जाती है तब अनुमंडल पदाधिकारी व जिलाधिकारी महोदय से मिला जाय। मुखिया श्रीनिवास गुप्ता तथा सरपंच राजेश कुमार की देखरेख में सीओ को संबोधित एक आवेदन तैयार किया गया। बैठक में मुखिया, सरपंच के अलावा वार्ड सदस्य प्रतिनिधि आमोद पांडे, पूर्व सरपंच लक्षमण चौहान,दूधनाथ बैठा,धनंजय पासवान,हरेराम राम,गोलू सिंह,सहाबू अंसारी,घनश्याम शर्मा,पवन शर्मा,विजय चौहान,दुर्गेश यादव,अनिल सिंह,वीरेंद्र सिंह,संजीत सिंह सहित काफी लोग मौजूद थे।