पुलिस अधीक्षक ने किया श्रीकलपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण

कृष्ण मोहन शर्मा, March 3, 2026

Views115

गुठनी(सिवान) रंगोत्सव पर्व शुभ होली तथा पवित्र इस्लामिक माह रमजान को शांतिपूर्ण व सद्भाव के माहौल में मनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा ने यूपी सीमा अवस्थित श्रीकलपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण मंगलवार रात्रि किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर ड्यूटी प्वाइंट,वाहन जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इस दौरान पुलिस कप्तान श्री झा द्वारा सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश वहां तैनात कर्मियों को दिया गया। उन्होंने चेकपोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच,संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जिससे कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा होली के मौके किसी उपद्रवी या असामाजिक तत्व द्वारा कोई उत्पात नही मचाया जाय इसके लिए काफी चुस्त व्यवस्था किया गया है। पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है तथा पुलिस लगातार गस्त कर रही है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार मय पुलिस बल के साथ देर रात गस्त करते रहे।