पुलिस ने तिरबलुआ गांव में छापेमारी कर 100 लीटर देशी शराब बरामद किया है।

कृष्ण मोहन शर्मा, March 3, 2026

Views159

गुठनी(सिवान) स्थानीय थाना क्षेत्र के तीरबलुआ गांव में मंगलवार की दोपहर पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर चुलाई(चुआठ) शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए एसआई कपिलेश्वर शाह एवं एएसआई उपेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ बताये गये मौके पर पहुंचे और छापेमारी शुरू की। तलाशी के दौरान तैयार कर रखी गयी देशी चुलाई शराब बरामद हुआ। पुलिस ने आसपास काफी खोजबीन की मगर धंधेबाज पकड़ में नही आ सके। चूंकि तिरबलुआ गांव छोटी गंडकी नदी तट पर अवस्थित है और दियारा इलाका पड़ता है इसलिये धंधेबाज भागने में सफल हो जाते है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि धंधेबाज भी पकड़े जायेंगे उनको चिन्हित किया गया है। इस छापेमारी में कुल 100 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ है।

अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार। एक अन्य पुलिसिया करवायी के तहत थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव से मंगलवार 2.2 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया गांव निवासी शशि प्रकाश पिता विजय भगत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।