होली में डीजे प्रतिबंधित-प्रशासन

कृष्ण मोहन शर्मा, March 1, 2026

Views101

गुठनी(सिवान) रंगोत्सव पर्व शुभ होली को शांतिपूर्ण व सद्भाव के माहौल में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक एसडीपीओ गौरी कुमारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में आयोजित की गयी। प्रशासन की तरफ से सीओ डॉ विकास कुमार ने जिला प्रशासन के दिशा निर्देश को बताते हुये कहा कि पर्व को शांति और उत्साह के माहौल में मनाना है और प्रशासन हर समय आमजन के साथ है। विधि व्यवस्था बिगड़े नही इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर डीजे वंद रहेगा। सीओ डॉ कुमार ने कहा कि हमलोग पूरी तरह तत्पर है होली के दिन पुरजोर गस्त होगी तथा शोशल मीडिया सहित अन्य स्रोतों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाये गये प्रस्ताव पर प्रशासन के तरफ से आस्वस्त किया गया की विधि व्यवस्था अनुकूल रहेगा। बैठक में थानाध्यक्ष सुनील कुमार,एसआई संतोष कुमार,नप चेयरमैन राजेश कुमार,20 सूत्री अध्यक्ष सुभाष ठाकुर,मुखिया ललन राय,रणजीत कुशवाहा,श्रीनिवास गुप्ता,पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह,विधायक प्रतिनिधि हरिश्चंद्र जायसवाल,पैक्स अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,मुन्ना कुशवाहा,गजराज राम, उदय राम, पप्पू शुक्ल,लिटिल पांडे,पूर्व जिला पार्षद समरजीत सिंह,सुरेंद्र चौहान, खुर्शेद आलम,चिस्तिया जामा मस्जिद के सदर मुंशी मियां,दिनेश यादव, सोनू तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।