स्वदेशी अपनाने के लिये कैंप लगाकर भरा गया संकल्प पत्र।
गुठनी(सिवान) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में गुठनी बाजार के पटेल चौक पर एक कैंप लगाकर लोगों से अपील करते हुये स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प पत्र भरवाया। हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी के थीम के साथ जो संकल्प पत्र आग्रह कर भरवाया गया उसमें भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए यह संकल्प लेने की बात लिखी गयी है। संकल्प सूत्र में अपने दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों का उपयोग करने,आयातित वस्तुओं की जगह देशी वस्तुओं को अपनाने,घर,काम और समाज में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और गाँव,किसान तथा कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने का वर्णन है। युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर, नई पीढ़ी तक इसका महत्व पहुचाने,पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का प्रयोग करने की भी बात लिखी गयी है। कैम्प में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह,देवेंद्र मिश्र,पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,विनय कुमार मिश्र,शिवा जी पांडे,सुनील शाही,दिलीप गुप्ता,विजय गुप्ता,नीतीश कुशवाहा,आत्मा जी तिवारी,निर्भय उर्फ पप्पू शुक्ल,अशोक पांडे,शैलेन्द्र मिश्र,जितेंद्र सिंह,सत्यप्रकाश विश्वकर्मा,पंकज तिवारी,सहित कई अन्य लोग मौजूद रहें। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिविर के उद्धेय को बताया और आत्मनिर्भर भारत के इस मुहिम में सबकों जुड़ने का आह्वान किया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)