सड़क दुर्घटना में एक कि मौत दूसरे की स्थिति नाजुक।
गुठनी (सिवान) गुठनी थानाक्षेत्र के दो भिन्न सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार गुठनी सोहगरा मुख्य मार्ग पर खिलवा व बकुलारी गांव के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गुठनी के सोनहुला गांव निवासी शोभा गुप्ता के पुत्र रूपचंद्र गुप्ता (45 वर्ष) की मौत मौके पर हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गुठनी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची गुठनी पुलिस ने गुप्ता के शव को लेकर गुठनी पीएचसी लाया। गुठनी अस्पताल में करीब एक घण्टा का बाद रुपचंद्र के परिजन पहुचे। वही दूसरी घटना में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 ए रामजानकी पथ पर तेनुआ मोड़ के समीप एक बोलेरो वाहन ने पल्सर बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इस घटना में पल्सर सवार गुठनी निवासी रामजस चौहान उर्फ लेड़ी का पुत्र राधे चौहान ( 25 वर्ष) सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था राधे चौहान को ग्रामीणों ने गुठनी पीएचसी लाया जहाँ से चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देखते हुए सिवान सदर रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल सिवान लेकर चले गये।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)