सरयू नदी में नहाने गये युवक की डूबने से हुयी मौत।
सिवान दरौली थानाक्षेत्र के डुमरहर गांव अवस्थित सरयू नदी में स्नान करने गये एक युवक की मौत गहरे पानी मे डूबने से हो गयी। युवक की पहचान डुमरहर पंचायत के नेपुरा गांव निवासी सचितानंद भगत के पुत्र धर्मेंद्र भगत (29 वर्ष) के रूप में हुयी है। रविवार को धर्मेंद्र गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ डुमरहर गांव के सरयू नदी में स्नान करने गये था। स्नान करने के दौरान धर्मेंद्र अचानक गहरे पानी मे फिसल गया और डूबने लगा। धर्मेंद्र को डूबते देख अन्य युवकों ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की मगर बचा नही सके। युवकों की आवाज सुन नदी किनारे के मछुवारे पहुचे और पानी मे धर्मेंद्र की खोज करने लगे। मछुवारे धर्मेंद्र को जल्दी ही पानी में से निकाल लिया और ग्रामीणों के सहयोग से गुठनी सरकारी अस्पताल लाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया लेकिन परिजन सीवान सदर अस्पताल लेकर चले गये। सदर अस्पताल में पुलिस शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को शव सौप दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और धर्मेंद्र की पत्नी ममता देवी व माता राजमती देवी के विलाप से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी। धर्मेंद्र के दो बेटे बेटे रोहन और आदेश कुमार है। धमेंद्र की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ममता रोते रोते नर्वस हो जा रही है जिसे देख इसके मासूस बच्चे भी चीख चीख रोने लगते है जिससे पूरा माहैल गमगीन हो गया है।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

