मातृत्व दिवस पर स्कूल के बच्चों की माताओं को किया गया सम्मानित।
गुठनी, मातृत्व दिवस के मौके पर स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूल के बच्चों की माताओं को सम्मानित किया गया। गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव अवस्थित द ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल के परिसर में आयोजित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की माताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके बाद सभी उपस्थित माताओं के बीच तरह तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमे मनोरंजन के साथ साथ प्रतिस्पर्धा भी शामिल था।प्रतियोगी कार्यक्रम में संगीतमय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता विशेष था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका गुप्ता,द्वितीय स्थान पर अफशाना खातून और तृतीय स्थान पर सीमा शर्मा ने जीत दर्ज की। दूसरी प्रतियोगिता बॉल थ्रोइंग और कैंडल ब्लोइंग का आयोजन हुआ। सुधा मिश्रा प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मेगा ड्रा विजेता हुई इनके साथ अन्य विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मातृत्व दिवस के मौके पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में माताओं को बेस्ट मॉम 2024 और वंडर मॉम 2024 के खिताब से नवाजा गया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित हो कर काफी अच्छा लगा कुछ नया सीखने को भी मिला और जीवन का यह एक यादगार लम्हा बन गया जो सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का संचालन कोआडिनेटर आनन्द प्रकाश ने किया। प्रभारी प्राचार्य आशुतोष तिवारी विद्यालय प्रबंधक रमेश कुमार, विद्यालय के वरिष्ट पदाधिकारियों के साथ अंजली, राखी कुमारी, चंदा सिंह,आकाश कुमार, मोहन जी व तमाम लोगों ने सभी प्रतियोगी सहित बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)