बहन की डोली उठने के बाद भाई की हुई हत्या,मचा कोहराम।

कृष्ण मोहन शर्मा, April 26, 2024

Views897

गुठनी सिवान जिला अंतर्गत दरौली थाना क्षेत्र के दोन बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह साईकिल मिस्त्री का शव उसके दुकान के निकट ही पड़ा हुआ मिला। शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसके आंख और चेहरे को लक्ष्य बनाकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान दोन तिवारी टोला निवासी शिवचरन राम के पुत्र हरेंद्र राम(38 वर्ष) के रूप में हुयी है। हरेंद्र की छोटी बहन शुशीला की शादी गुरुवार को ही थी और हरेंद्र काफी उत्साह के साथ बहन की डोली विदा की थी। बहन की डोली विदा करने के साथ ही हरेंद्र अचानक गायब हो गया जिसके बाद परिजन बेचैनी के साथ उसे ढूंढने लगे। ननद की विदाई के साथ ही अन्य संबंधियों को विदा करने के लिए जब कलावती अपने पति हरेंद्र को ढूंढी तो बहुत देर तक ढूंढती रह गयी जिसके बाद परिजन भी परेसान हो गये। उधर शुशीला की डोली ससुराल पहुची भी नही होगी कि भाई हरेंद्र का शव मिल गया। हरेंद्र का शव देखकर परिजन, संबंधी सहित ग्रामीण भी हतप्रद रह गये और उसके आंख और चेहरे पर गहरे चोट का निशान देखा तो आक्रोशित हो गये। अपराधियों ने हरेंद्र के चेहरे और आंख अपर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया है। ग्रामीणों ने दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग को जाम कर उचित मुआवजे और अपराधियों को सीघ्र पकड़ने की मांग करने लगे। सड़क जाम से बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुये थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने वरीय अधिकारियों को सूचना देकर कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली। उधर सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम भी मौके पर पहुच गये और प्रशासन से वार्ता कर पारिवारिक लाभ की राशि मौके पर उपलब्ध करवाने के बाद सड़क जाम को हटवाया। सड़क जाम हटने के बाद दरौली थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेजा। जानकारी के अनुसार बड़े ही धूम धाम से गुरुवार को हरेंद्र की बहन शुशीला की बारात गुरुवार को आई और हरेंद्र बारात की अगुवाई से लेकर बहन की विदाई तक बड़े उत्साह के साथ सब रश्म को पूरा करवाया। गुरु-शुक्रवार की अहले भोर में बहन की डोली को ससुराल विदा करने के साथ ही हरेंद्र भी अचानक से गायब हो गया था और जबतक परिजन उसे ढूंढते तबतक उसकी लाश देखने को मिल गयी। यह मामला काफी गंभीर है जिसे पुलिस बड़ी संजीदगी के साथ अनुसंधान कर रही है।

खुशी के आंसू अभी छलक ही रहे थे कि गम ने आंसू की धारा बहा दी। बहन की डोली अभी उसके ससुराल पहुची ही थी कि भाई के अर्थी सजने की तैयारी अपराधियों ने करवा दी और भाई हरेंद्र की हत्या कर शव फेक दिया। दरौली के दोन बाजार की इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को वल्कि पूरे गांव के लोगों को आंसू से सराबोर कर दिया है। दोन तिवारी टोला निवासी हरेंद्र राम अपनी बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से किया और ज्योहीं बहन की डोली को अपने घर से विदा किया वैसे ही संदिग्ध स्थिति में घर से खुद भी लापता हो गया और जबतक परिजन उसे ढूंढ पाते अपराधी उसकी हत्या कर शव को उसी के दुकान के आसपास फेक दिये थे। हरेंद्र की पत्नी कलावती अपनी ननद को विदा करने के बाद रिश्तेदारों की विदाई करने के लिए जब अपने पति को ढूंढी तो ढूंढते रह गयी और हरेंद्र जब मिला तो निर्जीव रूप में। हरेंद्र को निर्जीव रूप में देख कलावती और उसके चारों संतान दहाड़ मार कर चिल्लाने लगे जिससे वहां मौजूद सभी संबंधी भी रो पड़े। जिस घर दरवाजे पर कुछ ही देर पहले सहनाई की आवाज गूंजी थी अब उसी दरवाजे पर रुदन क्रंदन एयर विलाप की आवाज गूंज रही थी। हरेंद्र कोई बड़ा व्यवसायी या व्यक्ति नही था वह तो साईकिल का पंचर बनाकर परिवार का भरण पोषण करता था। हरेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके मंझले भाई की मौत भी पिछले वर्ष हो गयी थी। परिवार में हरेंद्र की पत्नी, दो बेटा,दो बेटी के अलावा का छोटा भाई नागेंद्र है।