भुगतान नही होने से नाराज ग्राहकों ने डाकघर में किया ताला बंद।
गुठनी:- भिन्न भिन्न योजनाओं में मैच्योर हुये रुपयो के भुगतान लंबे समय से डाकघर द्वारा नही किये जाने से नाराज ग्राहकों ने पूर्व में लिखित चेतावनी देते हुये गुरुवार को डाकघर में तालाबंदी कर विरोध जताया। डाकघर के कर्मचारी गेट पर खड़े रहे लेकिन ग्राहकों ने मुख्य गेट ही नही खोलने दिया उसमें अपना ताला जड़ दिया था। सहायक सह प्रभारी पोस्टमस्टर नरेंद्र कुमार ने बताया ग्रामीणों ने डाकघर के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया है हमलोग गेट पर खड़े है और इसकी विधिवत जानकारी डाक अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दे दी है। डाकघर के पोस्टमॉस्टर की प्रतिनियुक्ति डाक अधीक्षक द्वारा बुधवार को अन्यत्र कर दी गयी जिस कारण तालाबंदी के समय सहायक छोटा बाबू प्रभार में थे। ग्राहकों का कहना था कि हमलोग का फिक्स 6 माह से अधिक दिन पहले मैच्योर हो गया है और हमलोग उसी समय से डाकघर का चक्कर लगा रहे अबतक रुपया नही मिला। डाकघर का छः माह से चक्कर लगा रहे ग्राहकों में कुछ ऐसे है जिनके घर बेटे बेटी की शादी है। गोहरुआ गांव के एक बुंजुर्ग ने कहा मैं पिछले छः माह से दौड़ रहा हूं मेरा पैसा नही मिल रहा है मुझे इस पैसे के अभाव में काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ज्ञात हो कि गुठनी डाकघर नवंबर 2021 में पूर्ण सीबीएस शाखा बन गया लेकिन सितंबर 2023 तक जितने मैनुअल खाते है या जमा धन है उसका भुगतान अबतक नही हो रहा है। किसान विकास पत्र,मासिक जमा,बचत खाता,10 वर्षीय सावधि जमाधन,एमआईएस, एनएससी सहित सभी योजनाओं में जमा राशि मैच्योर होने के बावजूद नही मिल रहा है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)