गुठनी के युवक की गुजरात मे एक हादसे के दौरान मौत।
गुठनी गुठनी बाजार निवासी अनिल गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र मन्नू गुप्ता की मौत एक हादसे में बुधवार को हो गयी है। गुजरात के वडोदरा शहर से आज देर रात या कल शनिवार तक शव आने की संभावना है। इधर मन्नू की मौत की खबर मिलते परिजन सहित आसपास में कोहराम मच गया और मन्नू की माता संगीता तथा छोटी बहन के विलाप से उनकी तवियत बिगड़ गयी है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मन्नू डेढ़ माह पहले ही कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करने गुजरात के वडोदरा शहर गया था। वडोदरा में कंपनी में काम करने के दौरान एक दुर्घटना में हाइड्रा गाड़ी को चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। मन्नू के मौत की सूचना उसके सुपरवाइजर द्वारा फोन कर परिजनों को बुधवार को ही दी गयी। परिजनों ने इस घटना की जानकारी वडोदरा में रह रहे अपने पड़ोसियों को देकर मौके पर भेजा। गुरुवार को मन्नू के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही थी और कंपनी द्वारा पैतृक घर आने के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है। मन्नू अपने दो भाइयों में छोटा था बड़ा भाई सोनू डेढ़ माह पहले ही नौकरी करने विदेश गया है।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

