शिक्षा जनसंवाद में बच्चों ने गिनाई विद्यालय की कमियां।
गुठनी शिक्षा विभाग के चल रहे महत्ती कार्यक्रम शिक्षा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय की कमियां बताते हुये उसके समुचित निराकरण का अनुरोध किया।गुठनी के जतौर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यपक दीपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर नोडल अधिकारी सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी हिमांशु ने बच्चों को विस्वास दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुचा कर निष्पादन करवायेंगे। कार्यक्रम का आरंभ बीडीओ डॉ संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के शिक्षकों ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को विधिवत रूप से बताया तथा उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल जरूर भेजे। वही कक्षा दसवीं की छात्रा अनामिका पांडे सहित अन्य कई बच्चों ने विद्यालय में कमरा नही होने,विद्यालय की चहारदीवारी न होने तथा बैठने के लिये बेंच के आभाव की समस्या को प्रमुखता से रखा। विद्यालय में भवन के आभाव में कक्षाएं दो शिफ्ट में चलती है जिससे पाठ्यक्रम समय पर पूरा नही हो पाता है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिखने लगे आसार। सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन के नेतृत्व में चलाये जा रहे शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अभिभावकों ने कहा अब शिक्षा में सुधार के आसार दिखने लगे है। जिन विद्यालयो में शिक्षकों की कमी थी शिक्षक उपलब्ध हो गए है साथ ही उनकी शिक्षा देने की शैली भी काफी अच्छी दिख रही है। अभिभवकों ने कहा समय आया है सब मिलकर सरकारी स्कूलों में शिक्षा की व्यवस्था सुदृढ करें। गुठनी के भुलौली उच्च माध्यमिक विद्यालय में जन संवाद कार्यक्रम की संचालन कर रही शिक्षिका की ग्रामीणों ने काफी तारीफ की। शिक्षिका अपने संचालन के दौरान बच्चो को समझ पाने वाली सरल अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल बीच बीच मे कर रही थी तथा मोटिवेशनल कोट्स का वर्णन कर रही थी। भुलौली विद्यालय के लिये जिला से प्रतिनियुक्त कोई अधिकारी उपस्थित नही हो सका।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)