गुठनी चौराहा स्थित स्मार्ट पॉइंट मॉल परिसर से ग्राहक की बाइक चोरी।

कृष्ण मोहन शर्मा, December 25, 2023

Views191

गुठनी गुठनी चौराहा अवस्थित स्मार्ट पॉइंट मॉल परिसर से एक ग्राहक की बाइक सोमवार दोपहर चोरी हो गयी। बाइक चोरी की घटना मॉल के सीसीटीवी कैमरे में कैद है जिसको देखने से ऐसा लग रहा है चोर विंदास है उनको किसी का डर नही है। पीड़ित ग्राहक गुठनी के बिहारी गांव निवासी जयनाथ यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। आवेदन की जांच करने मॉल पहुचे दारोगा राकेश कुमार को मॉल प्रबंधक रजत कुमार ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज उन्हें दिखाया। सीसीटीवी फुटेज में चोर किस तरह बाइक चोरी कर फरार हो गए है साफ दिख रहा है। थाने में दिए आवेदन में वाहन मालिक संतोष कुमार यादव ने लिखा है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मॉल के बाहर अपनी बाइक बीआर 29 एन 4395 को खड़ा कर अंदर शॉपिंग करने गया और जब वापस लौटा तो मेरी बाइक नही थी। पुलिस जांच के दौरान मॉल के पास एक्टर ग्रामीणों ने बताया गुठनी चौराहा के आसपास छोटी छोटी चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी है और छोटी छोटी चोरी की घटनाओं को मादक पदार्थों का सेवन करने वाले नशेड़ियों द्वारा ज्यादा किया जा रहा है।