जनसंवाद कार्यक्रम में युवक ने कहा भ्रष्टाचारमुक्त हो योजनाये।
गुठनी
सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जब जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता इस बात पर निर्भर करता है कि आम जनों द्वारा अपना फीडबैक अपने संबोधन से दिया जाय। डीएम श्रीगुप्त के इस घोषणा के बाद दर्शकों के बीच से एक युवक खड़ा होकर बोला कि जितनी योजनाओं को जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बताया गया है उन योजनाओं से भ्रष्टाचार को निकाल दिया जाय तो सारी योजनाएं सफल रहेंगी।
युवक द्वारा भ्रष्टाचार का नाम लेते ही जहां अधिकारी सन्न रह गये वही दर्शकों ने तालियां बजा कर स्वागत कर दिया। जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के बेलौर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन बीडीओ डॉ संजय कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि सह जिलाधिकारी का स्वागत बीडीओ द्वारा पौधा प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्ययम से सरकारी योजनाओं को बताने का प्रयास सभी विभागो द्वारा किया गया था। जीविका परियोजना की दीदियों द्वारा हस्तकला का बेहतर प्रदर्शन किया गया। पंचायत सरकार भवन परिसर के बगल में अवस्थित तालाब किनारे पंचायत की योजना से बने छठघाट का भी उद्दघाटन जिलाधिकारी द्वारा किया गया। परिसर में पौधा रोपन कर जिलाधिकारी द्वारा जन जीवन हरियाली को सफल बनाने का संदेश दिया गया। बाबा बालनाथ उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज की बच्चियों द्वारा स्वागत गान तथा आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय गुठनी की छात्राओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे योजनाओं को बताया गया।
जिला से आये कलाकारों की टीम द्वारा दहेजप्रथा के खिलाफ गीत की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखी और ग्रामीणों की संख्या बढ़ने पर जिलाधिकारी ने लिखित लेना आरंभ किया। प्रदर्शनी लगे स्टालों पर सबसे ज्यादा स्वास्थ विभाग के काउंटर पर भीड़ रहा जहां चिकित्सक इलाज के साथ साथ दवा भी दे रहे थे। कृषि विभाग द्वारा धीरे धीरे लुप्त हो रहे बाजड़ा, मड़ुआ,सावां,बजड़ी इत्यादि अन्नो का प्रदर्शन कर उसके उपजाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड व जिला के अधिकांश अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)