अमेजन कंपनी के कर्मी से लुटे गये पैसा बरामद,अपराधी गिरफ्तार।
गुठनी
गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार के समीप से अमेजन कंपनी कर्मी से लुटे गये 52 हजार रुपये को बैग सहित पुलिस ने बरामद करते हुये एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर घटना का उद्द्भेदन कर दिया है। गुठनी पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि लंबे समय के अंतराल में किसी लूट कांड का उद्द्भेदन हो सका है।
थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत 20 अक्टूबर को मैरवा से 52410 रुपये कैश लेकर मैरवा थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी सह रेडिएंट कैश सर्विस (सुरक्षा एजेंसी) के कर्मी अनुप कुमार सिंह मैरवा के नौतन मोड़ स्थित आमेजन कंपनी के कार्यालय से मोटर साईकिल द्वारा गुठनी आ रहे थे। मैरवा गुठनी मुख्य मार्ग पर धनौती बाजार के पास पहुॅचे तभी एक मोटर साईकिल सवार अज्ञात तीन अपराधकर्मी इनके मोटर साईकिल को ओभर टेक कर आगे से रोक लिए तथा बैग सहित रूपया लेकर भाग गए।
इस घटना के संबंध में गुठनी थाना में कांड संख्या-280/ 23 दर्ज कर अनुसंधान शुरू हुआ था। पुलिस कप्तान के निर्देशन में पुलिस ने इस घटना उद्भेदन कर लुटा गया कैश बरामद कर लिए है तथा घटना में संलिप्त एक अपराधकमीं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी मैरवा थानाक्षेत्र के बड़का गांव गोसाई टोला निवासी मो असगर अली का पुत्र मो रियाजुद्दीन मंसूरी है।
पुलिस रियाजुद्दीन की निशानदेही पर दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। एसआई गणेश चौहान, पीएसआई श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)