10 किमी धावक प्रतियोगिता में यूपी के धावकों ने मारी बाजी।
गुठनी
गुठनी टेन काउंटरी 2023-24 प्रतियोगिता में यूपी के धावकों ने सफलता हाशिल कर समिति द्वारा नगदी व ट्रॉफी प्राप्त कर खुशी का इजहार किया। रविवार प्रातः लोक मान्य तिलक इंटर कालेज सह स्टेडियम परिसर में आयोजित इस धावक प्रतियोगिता के 10 किलोमीटर वर्ग में 70 पुरुष धावक तथा 5 किलोमीटर वर्ग में 20 महिला धाविकाये शामिल रही। दोनो ही वर्ग में सर्वोत्तम अंक लाने वाले 10 पुरुष धावक तथा 5 महिला धावकों को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी व पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता का आरंभ पॉइंट गुठनी चौराहा बनाया गया था जहां से गुठनी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रामबालक यादव ने हरी झंडी दिखाकर कर आरंभ किया। पुरुष धावक दौड़ते हुये बरपलिया के समीप बनाये गये पॉइंट तथा महिला धाविकाये बौडी गांव के समीप बनाये गए पॉइंट से वापस स्टेडियम पहुच कर अपनी दूरी तय की। पुरुष वर्ग में प्रथम द्वितीय से दस तक क्रमशः अभिषेक कुमार,रोहित कुमार,आकाश कुमार,शुलभ चंद्रा,शंभु कुमार,पिंटू कुमार,राजपाल राजभर,नवीन यादव,पुनदेव कुमार,सूरज कुमार तथा महिला वर्ग में काजल पासवान,आँचल पासवान,वंदना सिंह,सोनी खातून व नगमा शामिल है।
सभी सफल धावकों को प्रखंड प्रमुख,विंध्यवासिनी नारायण सिंह,मुख्य पार्षद राजेश कुमार,कांसेप्ट क्लासेस के निदेशक नरेंद्र शर्मा,रंट्टू सिंह,मनु यादव,अरविंद यादव,शेरू यादव व अन्य मुख्य अतिथियो द्वारा सम्मान ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस मौके पर संजय सिंह,संजय कुशवाहा,बीपीआरओ अंगेश कुमार,सुनील नारायण सिंह,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजू राम,बीडीसी सोनू तिवारी सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)