होमगार्ड के जवान की मौत,मचा कोहराम।

कृष्ण मोहन शर्मा, November 4, 2023

Views1269

गुठनी

जिले के धनौती ओपी में पदस्थापित होमगार्ड के जवान गुठनी के आदिखोर गांव निवासी नथुनी बैठा के पुत्र रविन्द्र बैठा की मौत शनिवार सुबह पेट मे दर्द होने के बाद थाने से सिवान सदर अस्पताल ले जाने के बाद हो गयी। सदर अस्पताल में होमगार्ड के जवान की मौत की खबर जब गांव पहुची तो परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया। उधर मौत की खबर होने पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और होमगार्ड के जिला मुख्यालय परिसर में सलामी देने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया। जिला समादेष्टा के निर्देश पर सलामी देने के बाद शव को होमगार्ड के जवानों द्वारा उनके पैतृक घर आदिखोर पहुचाया गया।

शव पहुचते ही घर पर पहले से मौजूद उनकी पुत्रियां तथा पत्नी अमरावती देवी के विलाप से मौजूद सबकी आंखे नम हो गयी। क्षेत्रीय मुखिया नमिलाल पासवान,पूर्व मुखिया हरिवंश रजक,बलिराम राम सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिजनों को ढांढस दिलाया। मौत के शिकार होमगार्ड के जवान रविन्द्र बैठा की तीन बेटियां व छः बेटे है। वर्तमान में दो बेटा इंद्रजीत और पवन विदेश है वही दो अन्य बेटे घर पर पढ़ाई करते है। छोटा बेटा विशाल काफी नर्वस है। परिवार के अधिकांश सदस्य बाहर है इस कारण अन्त्येष्टि को रोका गया है सबके आने के बाद आज रविवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा।