दो पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष एक की मौत दो घायल।

कृष्ण मोहन शर्मा, June 6, 2024

Views1198

गुठनी

थानाक्षेत्र के खड़ौली गांव में भूमि-विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच गुरुवार देर शाम भीषण मारपीट हो गयी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के बीच ईट पत्थर का बौछार होने लगा और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के स्व शिवपूजन मांझी के पुत्र दिनेश मांझी (55 वर्ष) के सर पर एक ईट जोरदार तरीके से लग गया जिससे दिनेश मौके पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलावस्था में परिजनों ने उन्हें पीएचसी लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गुठनी पुलिस पीएचसी पहुच कर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सिवान सदर भेज दिया। इस मारपीट में दो अन्य लोग घायल है जिनमे सीमा देवी व राजकुमार मांझी शामिल है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस घटना के बाद मौका मुआयना कर जांच पड़ताल कर रही है।