जिलाधिकारी ने किया श्रीकलपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण।
गुठनी(सिवान) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अंचल सह प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने गुठनी पहुचे जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने श्रीकलपुर चेकपोस्ट,नगर पंचायत तथा छोटी गंडकी नदी के गोलाघाट का भी निरीक्षण किया। श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षा गार्डों से वहां के सीसीटीवी कैमरे को सही करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी गुरुवार सुबह कार्यालय समय प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुचे और सभी विधिवत निरीक्षण किया व संधारित संचिकाओं का अवलोकन करते हुये कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। नगर पंचायत द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये पत्र के आलोक में उन्होंने नगर पंचायत के चेयरमैन व वार्ड सदस्यों के साथ छोटी गंडकी नदी तट के गोला घाट का निरीक्षण किया। गोलाघाट के निरीक्षण के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा तैयार किये गए जल निकासी व उस जल के शुद्धिकरण के लिये बनाये गये प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत द्वारा इसके लिये पत्र लिखकर आग्रह किया गया था। नगर पंचायत के अनुसार नगर पंचायत के अधिकांश क्षेत्र का पानी नाला के माध्ययम से छोटी गंडकी नदी के गोलाघाट के नारा में जाता है उसको क्लॉट कर शुद्धिकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नगर पंचायत के इस प्रस्ताव का जिलाधिकारी ने सराहना की।
जिलाधिकारी के गुठनी आगमन को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी कर्मी समय के पहले आ गए थे और पूरे परिसर को काफी सजगता से सजाया गया था व सफाई करायी गयी थी। डीएम श्री मैत्रेय ने काफी समय दिया और सबकी बाते सुनीं और आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ नवनीत नमन,सीओ डॉ विकास कुमार सिंह,बीईओ दीपक कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन राजेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)