सतधन नहाने गयी महिला की पम्प सैट में फंसने से हुई मौत,मचा कोहराम।
कृष्ण मोहन शर्मा, July 4, 2025

गुठनी (सिवान) परिवार की एक महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद उसके षट्कर्म में सतधन नहाने गयी एक अन्य महिला की मौत पम्प सेट मशीन में सर का बाल फसने के उपरांत गंभीर रूप से घायल हो जाने से हो गयी। महिला गुठनी के मिश्रौली गांव निवासी सुनील राम की पत्नी सपना देवी(26 वर्ष) है। सूचना मिलते थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गत शनिवार को मिश्रौली गांव निवासी मुकेश राम की पत्नी शुशीला देवी ने मुथूट फाइनेंस से लिये कर्ज के तगादे में बैंक कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार के बाद आत्महत्या कर ली थी। शुशीला देवी का कर्मकांड चल ही रहा है इसी दौरान शुशीला देवी के देवर सुनील की पत्नी सपना घर की अन्य महिलाओं के साथ गांव के बाहर तालाब के तरफ गयी थी। तालाब के पास बगीचे में पम्प सैट चल रहा था जहां पर सभी महिलाएं स्नान कर रही थी। स्नान करने के दौरान सपना के सर का बाल पम्प के पहिया में फस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने आनन फानन में गुठनी सामुदायिक केंद्र लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम मिश्रौली गांव पहुच कर पीड़ित परिवार को ढांढस दिलाया तथा हर सम्भव सहयोग करने की बात कही।