पेड़ की कटाई कर रहे मजदूर की मौत,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।
कृष्ण मोहन शर्मा, July 3, 2025

गुठनी (सिवान) स्थानीय थानाक्षेत्र के टेकनिया गांव में पेड़ की कटाई कर रहे एक मजदूर की मौत पेड़ की डाली उसके ऊपर गिरने से हो गयी। पेड़ कटवा रहे ठेकेदार द्वारा त्वरित संज्ञान नही लेने के कारण आक्रोशित ग्रामीण शव को रामजानकी मुख्य मार्ग पर टेकनिया कुटी के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया तथा उचित मुआवजे की मांग करने लगे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुठनी थानाक्षेत्र के पड़री गांव निवासी स्व झिंगन राम का पुत्र किशोर राम(42 वर्ष) सिवान के लकड़ी कारोबारी बबलू खां के लिये टेकनिया गांव में सी बबूर का पेड़ काट रहा था। पेड़ काटने के दौरान पेड़ की एक डाली किशोर के सर पर गिर गया जिससे वह वही दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गंभीर रूप से घायल होने पर साथ काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार बबलू को फोन किया मगर वह कोई रिप्लाई नही दिया और उसका मोबाइल वंद हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से साथ काम कर रहे मजदूर जतबक किशोर को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गयी। किशोर की मौत होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और टेकनिया कुट्टी पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर पड़री मुखिया लल्लन सिंह तथा विसवार मुखिया प्रतिनिधि गजराज राम,चित्ताखाल मुखिया नमिलाल पासवान व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। आक्रोशित ग्रामीण उचित मुवावजे की मांग पर डटे रहे। घटना की सूचना मिलते ही किशोर की पत्नी तथा परिवार की अन्य महिलाएं सड़क पर पहुच गयी और विलाप करने लगी। किशोर का एकमात्र संतान उसका पुत्र है जो बाहर काम करने गया है। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ की राशि देकर सड़क जाम हटवाया। किशोर की मौत के बाद सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों के समक्ष बीडीओ डॉ संजय कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना की बीस हजार की राशि मौके पर देकर सड़क जाम समाप्त करवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मौके पर श्रम पदाधिकारी,पंचायती राज पदाधिकारी कुमार कार्तिकेय, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेजा। ग्रामीणों के सड़क जाम से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा दिल्ली जाने वाली बसें तीन घंटा विलंब हो गयी।