सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवान की मौत।
गुठनी(सिवान) ड्यूटी समाप्त कर छुट्टी लेकर पटना से अपने घर दरौली के डुमरहर गांव बुलेट बाइक से आ रहे बिहार पुलिस के जवान लालू साह की मौत एक सड़क हादसे में रघुनाथपुर के नवादा मोड़ पर हो गयी। रघुनाथपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दरौली थानाक्षेत्र के डुमरहर गांव निवासी निवासी हृदया गोड़ का पुत्र लालू साह(40 बर्ष) बिहार पुलिस में पटना में कार्यरत था। लालू साह शनिवार को पटना पुलिस से अवकाश लेकर अपनी बुलेट बाइक से घर के लिए पटना से निकले थे। गांव आने के क्रम में रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के नवादा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। ट्रक की ठोकर से बाइक सहित सड़क पर गिरकर लालू ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना को देख अगल बगल के लोग मौके पर पहुच उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की मगर उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं रघुनाथपुर पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया। लालू साह अपने दो भाइयों में बड़े थे और इन्ही के कंधे पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। लालू का एक पुत्र 8 वर्ष का है तथा दो बेटियां प्रीति(10 वर्ष),तथा स्वीटी(13 वर्ष) की है। घटना की जानकारी होने के बाद लालू की मां राजपति देवी तथा पत्नी माया गोंड़ के विलाप से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। लालू दो भाईयों में बड़े थे छोटा भाई परमजीत साह है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)