सड़क दुर्घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल भतीजे की हुई मौत।

कृष्ण मोहन शर्मा, February 4, 2025

Views1061

गुठनी(सिवान) स्थानीय थानाक्षेत्र के दमोदरा गांव निवासी कामेश्वर नाथ तिवारी के पुत्र विकास कुमार उर्फ किशन की मौत सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में यूपी के खुखुंदू में हो गयी वही उसके चाचा अनुग्रह नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये है। जानकारी के अनुसार दमोदरा निवासी विकास तिवारी अपने चाचा अनुग्रह नाथ तिवारी (30वर्ष) के साथ किसी काम से सोमवार सुबह यूपी के देवरिया गये थे। देवरिया से चाचा भतीजा पैशन बाइक से सोमवार देर शाम वापस घर आ रहे थे थे। वापसी देवरिया लार मुख्य मार्ग पर खुखुंदू के आगे पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से अचानक आयी कोई वाहन ने ठोकर मार दिया। वाहन की ठोकर चाचा भतीजा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये जबतक पुलिस पहुचती और इलाज के लिए ले जाती भतीजा विकास दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची खुखुंदू पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और उनलोगों के आधार कार्ड से पहचान कर गुठनी पुलिस को सूचित किया तथा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया सदर भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव गांव दमोदरा गांव लाया गया। शव पहुचते ही माता मीरा देवी व बहनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। विकास अपने दो भाइयों में बड़ा था और खेती व अन्य कामो में हाथ बटाकर घर परिवार का ख़र्च चलाता था। छोटा भाई श्यामनाथ तिवारी पढ़ाई करता है। विकास की दो बड़ी बहन है। उधर घायल चाचा का इलाज गोरखपुर के सावित्री नर्सिग होम में चल रहा है।