थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।

कृष्ण मोहन शर्मा, January 28, 2025

Views261

गुठनी(सिवान)

स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखण्ड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा को लेकर विधि व्यवस्था में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर विधिवत चर्चा हुआ। सीओ डॉ विकास कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है और सफेद वस्त्र धारण करती है जो शांति और सादगी का प्रतीक है और हम इनकी आराधना भी इसी आदर्श के साथ करें। पूजा में कुछ ऐसा कार्यक्रम जरूर करे जो बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करे और समाज मे अपनी संस्कृति सभ्यता के प्रति सकारात्मक संदेश जाये।

बीडीओ डॉ संजय कुमार ने कहा सरस्वती पूजा में डीजे का प्रयोग नही करे हा ध्वनि विस्तार का प्रयोग करे जिसका उपयोग मंत्रोच्चार व भक्तिमय संगीत के लिए किया जाय। अश्लीलता और अभद्र गानों और उदंड डीजे संगीत से परहेज रखे। बैठक में उपस्थित पूजा के लिये प्रतिमा स्थापित करने वाले युवकों से थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा की आपलोग पूजा और प्रतिमा विसर्जन शांति और सद्भाव के माहौल में समय से करें।

पूजा में अश्लीलता और अभद्रता का प्रदर्शन हुआ तो विवश होकर प्राथमिकी करनी पड़ेगी अतः आपलोग भारतीय संस्कृति के अनुसार धैर्य का परिचय दे और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा अर्चना करें। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन राजेश कुमार,मुखिया लल्लन राय,नमिलाल पासवान,पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह,चंद्रशेखर राय,धर्मेंद्र सिंह,राजनाथ राम, अनिता देवी,राजू राम,खुर्शेद अंसारी,निर्भय शुक्ल,अजय दुबे,लिटिल पांडे,अमित राम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष द्वारा डीजे संचालकों को भी बुलाया गया था। डीजे संचालकों को जिला प्रशासन के निर्देश को थानाध्यक्ष ने बताया और उसका पालन करने को कहा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना अनुज्ञप्ति कोई प्रतिमा स्थापित नही होगी। सभी युवकों से आग्रह किया गया कि प्रतिमा स्थापना से पहले थाना से अनुज्ञप्ति ले ले।