ट्रैक्टर चालक सहित गंडकी नदी में पलटा,चालक का नही मिला शव।
गुठनी
स्थानीय थानाक्षेत्र के तिरबलुआ गांव व बाबा बद्रीनाथ मंदिर के बीच छोटी गंडकी नदी में एक ट्रैक्टर के चालक सहित पलट जाने से चालक की मौत हो गयी हालांकि संवाद प्रेषण तक शव नही मिल सका है। घटना की जानकारी होने पर मौके पहुचे पुलिस प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीणों ने बहुत कोशिश के बाद ट्रैक्टर को जेसीबी के माध्ययम से तो निकाल लिया मगर चालक के शव को निकालने में असफल रहे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलुआ गांव निवासी राजदेव यादव का पुत्र मनोहर यादव (35 वर्ष) गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने छोटी गंडकी नदी किनारे गया था। खेत जोतने के बाद नदी किनारे किनारे ट्रैक्टर लेकर वापस घर जा रहा था कि नदी तट से हल टकरा कर अचानक फस गया और ट्रैक्टर नदी में पलट गया। ट्रैक्टर चालक सहित नदी के गहरे पानी मे डूब गया जबतक लोग पहुचते काफी देर हो गया था।
पुलिस प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में उपलब्धता अनुसार पहले नाव, ट्रैक्टर फिर जेसीबी लाया गया। बहुत मशक्कत के बाद दो जेसीबी द्वारा ट्रैक्टर को निकाला जा सका परंतु मनोहर के शव को नही निकाला जा सका। मौके पर मौजूद सीओ विकास कुमार व थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने जिला प्रशासन को सूचित एसडीआरएफ की टीम को बुलाने का अनुरोध किया।
शनिवार देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नही पहुच सकी थी। एसडीआरएफ की टीम को घटना के 7 घण्टे बाद तक मौके पर नही पहुचने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये और थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोक हो गयी। राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। सीओ विकास कुमार ने बताया एसडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया गया है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)