गांव के पोखरा में डूबने से युवक की मौत।
गुठनी स्थानीय थानाक्षेत्र के चिल्हमरवा गांव में भैंस चराने गये एक युवक की मौत गांव के पोखरे में गिरकर पानी मे डूबने से हो गयी। युवक चिल्हमरवा निवासी कमलेश शाह उर्फ भुआल के पुत्र अभिषेक गोंड(20 वर्ष) है। अभिषेक अपनी भैस को लेकर चारा चराने के लिए गांव के पोखर के तरफ बुधवार दोपहर गया था। पोखरा के किनारे भैंस चराने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह पोखरा में गिर गया। वर्षात के कारण पोखरा में काफी पानी जमा था जिस कारण वह पानी मे डूब गया। कुछ दूरी पर मौजूद बच्चे शोर मचाये तो ग्रामीण पहुचे उसे पोखरे निकाल कर गुठनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ नीरज देखते ही मृत घोषित कर दिये। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। अस्पताल पहुचकर गुठनी पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का शिकार अभिषेक के दादी की मौत भी हाल ही में हुई है जिनका श्राद्धकर्म अभी होना है। अभिषेक अपने दो भाइयों में बड़ा था। माता सीता देवी सहित अन्य परिजनों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)