नर्वदेश्वर मंदिर दूबा का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा चोरी।
HighLights
दरौली (सिवान)
दरौली थाना क्षेत्र के दूबा गांव अवस्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर से चोरों ने गुरुवार की रात्रि मां दुर्गा के गर्भगृह के ताला तोड़कर करीब 11 किलो की चांदी की निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा को चुरा ले गये। घटना की जानकारी शुक्रवार अहले सुबह मंदिर के पुजारी मुंशी दास को उस समय हुई जब वे मंदिर के माता दुर्गा के गर्भगृह के ताला कुंडी टूटा हुआ देखे। गर्भगृह के दरवाजे के कुंडी टूटा देख उन्होंने पुजारिन लक्ष्मी देवी को आवाज देकर बुलाया और पूरे मंदिर का जायजा लिया तो देखा मां दुर्गा की प्रतिमा नही है। मंदिर के पुजारी और पुजारन दोनों लोगों ने ग्रामीणों को बुलाया और मंदीर के आसपास ढूंढा तो मंदिर चहारदीवारी के बाहर प्रतिमा का वस्त्र बिखेरा पड़ा था। घटना की जानकारी पुजारी तथा ग्रामीणों ने दरौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दरौली पुलिस मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल शुरू करते हुये इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुये एसडीपीओ अजित प्रताप सिंह तथा मुकेश कुमार झा मौके पर पहुच कर निरीक्षण किया और डॉग स्क्वायड की टीम को सूचित किया। वरीय अधिकारियों के निर्देशन में डॉग स्क्वायड की टीम ने काफी खोज बीन किया मगर सफलता हाशिल नही कर सकी। खोजी कुत्ता घटना स्थल से स्मेल लेकर मंदिर के चहारदीवारी से होते हुये सरयू नदी तट तक गया तथा थाना वाले रास्ते पर भी दौड़ा मगर कुछ सुराग नही ढूंढ सका।
2017 में सरयू नदी से मछुआरों को मिली थी मां दुर्गा की प्रतिमा।
दरौली के दूबा नर्वदेश्वर मंदिर चोरी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा 2017 में दरौली के मलपुरवा घाट पर मछली मारने के दौरान मिली थी। मछुवारों ने सनातन के प्रति अपनी निष्ठा को दिखाते हुये ग्रामीणों को बताया कि इस प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कराया जाय। मछुवारों ने ग्रामीणों के साथ प्रतिमा को थाना से महज 7 से 8 सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित नर्वदेश्वर शिव मंदिर को सौप दिया। मंदिर में पांच वर्षों तक अनौपचारिक रूप से प्रतिमा का पूजा अर्चना होता रहा और 2023 में एक भव्य यज्ञ कराकर प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। 2023 में श्री शत् चंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया था।
थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर अवस्थित है मंदिर।
मां दुर्गा की कीमती प्रतिमा जिस नर्वदेश्वर मंदिर से चोरी हुई है वह मंदिर दरौली थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर डूबा गांव के सामने गोगरा तटबंध पर अवस्थित है। चोरों ने पुलिस को भी चुनौती देते हुये घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने प्रतिमा बरामदगी के लिये पुलिस को शक्रिय रूप से जांच करने का आग्रह किया है।
प्रतिमा चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज।
दूबा नर्वदेश्वर शिव मंदिर से चोरी हुई मां दुर्गा की कीमती प्रतिमा मामले में मंदिर के पुजारी मुंशी दास ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि मैं प्रतिदिन की भाँति रात्रि 8 बजे आरती पूजा के बाद दुर्गा प्रतिमा की दरवाजा बन्द कर शिव मन्दिर के मुख्य गेट का ताला बन्द कर भोजनादि करने के बाद रात्रि विश्राम हेतु अपने कक्ष में चले गया। परन्तु खेद के साथ कहना है कि दिनांक 26.12.2024 दिन गुरुवार को मध्य रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा 11 किलो की चोंदी की माँ दुर्गा की मुर्ति की चोरी कर दी गयी। सुबह उठने के पश्चात मन्दिर की साफ सफाई के क्रम चाँदी की माँ दुर्गा की मूर्ती नहीं मिली तत्पश्चात उसकी सूचना समस्त ग्रामवासी के साथ ही 112 नंबर पूलिस को दिया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया पुजारी जी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 406/24 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)