संतरा देवी बनी गुठनी उप प्रमुख,एसडीओ ने दिया प्रमाण पत्र।
गुठनी जिला प्रशासन की देखरेख में अनुमंडल कार्यालय सिवान में संपन्न हुये गुठनी उप प्रमुख के चुनाव में संतरा देवी की जीत हुयी है। संतरा देवी की जीत एक तरह से आधी आबादी की भी जीत है क्योंकि संतरा देवी का प्रतिद्वंद्वी बेलौर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य संजय ठाकुर थे। हालांकि यह जीत लॉटरी के माध्यय से संभव हुआ है। मतदान में शामिल 13 सदस्यों में दोनों उम्मीदवारों को छः छः मत मिले थे और एक मत इनवैलिड हो गया। एसडीओ सुनील कुमार ने संतरा देवी को उप प्रमुख निर्वाचित घोषित करते हुये प्रमाण पत्र प्रदान किया। नव निर्वाचित उप प्रमुख संतरा देवी के प्रतिनिधि मनोज ठाकुर ने कहा यह जीत गरीब निर्बल प्रत्याशी की जीत है,यह जीत सत्य की जीत है जिसमें लोगों की दुवाएं और आशीर्वाद शामिल है वहीं हराने के लिए कथित बाहुबल और धनबल लगा था। ज्ञात हो कि गत 14 सितंबर को तत्कालीन उप प्रमुख प्रभावती देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुये था और विसवार पंचायत की बीडीसी प्रभावती देवी उप प्रमुख पद से अपदस्त हो गयीं थीं। नव निर्वाचित उप प्रमुख संतरा देवी को बीडीसी मनोज पांडे,कुँवर जी विश्वकर्मा पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह,पूर्व उप प्रमुख प्रभावती देवी,रविन्द्र पासवान,संजय मिश्रा सहित काफी लोगों ने बधाईयां दी है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)