शांति समिति बैठक आयोजित।

कृष्ण मोहन शर्मा, October 27, 2024

Views359

गुठनी

दीपावली व छठ पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक थाना परिसर में रविवार को आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधियों को प्रसाशन की ओर से बीडीओ डॉ संजय कुमार ने जिला प्रशासन के निर्देश को बताया तथा सभी लोगों से आग्रह किया कि दोनो पर्वो के मौके पर प्रसाशन के साथ सामंजस्य बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये काम किया जाय। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह से कहा आज से पुलिस गश्त बढ़ाया जाए और गुठनी चौराहा,तेनुआ मोड़ सहित अन्य भीड़ वाले पुलिस चौकसी बढ़ाया जाय।

मुखिया लल्लन सिंह से कहा की लहरिया काट बाइकर्स युवकों की संख्या,हथियार लेकर चलने वाले बाइकर्स युवकों की संख्या बढ़ गयी है इसपर पुलिस गंभीर हो और करवायी करें। गुठनी बाजार,तेनुआ मोड़ व गुठनी चौराहा के अतिक्रमण की समस्या को लोगों ने गंभीरता से उठाया जिसपर सीओ डॉ विकास कुमार सिंह ने जवाब देते हुये करवाई करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह तथा नगर पंचायत चेयरमैन राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह मुखिया अमित चतुर्वेदी, श्रीनिवास गुप्ता,मुन्ना कुशवाहा,संजय मिश्रा,दिलीप गुप्ता,हरिश्चंद्र जायसवाल,सुभाष ठाकुर,नरेंद्र राय,निर्भय शुक्ल,कदम रसूल उर्फ मुंशी मियां,नगर पंचायत उप चेयरमैन प्रतिनिधि राजनाथ राम,सरपंच राजेश कुमार,बीडीसी प्रतिनिधि दिनेश यादव,दिनेश गुप्ता,खुर्शेद अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।