दशहरा ~ दुर्गापूजा के निमित्त शांति समिति की बैठक आयोजित।

कृष्ण मोहन शर्मा, October 14, 2023

Views396

गुठनी

दशहरा/दुर्गापूजा के निमित्त शांति समिति की बैठक आयोजित थाना परिसर में प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुये कहा कि गुठनी बाजार,तेनुआ मोड़,गुठनी चौराहा सहित अन्य भीड़ वाले स्थान अतिक्रमण के शिकार है इसको हटाने के लिये प्रयास किया जाय,दुर्गापूजा के मौके पर पुलिस गश्त ज्यादा व गंभीरता के साथ किया जाय,डीजे संचालकों की बैठक कर उन्हें अश्लील गाने न बजाने व बहुत तेज आवाज में नही बजाने का निर्देश दिया जाय।

थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने अपनी बात रखते हुये कहा हम हर विंदु पर गंभीरता से काम करेंगे साथ ही राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओ का सहयोग सदैव अपेक्षित रहेगा। थानाध्यक्ष ने उन सभी संवेदनशील स्थानो के बारे में जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली।

बैठक में बीडीओ डॉ संजय कुमार,सीआई कृष्णा गुप्ता,सुभाष ठाकुर,हरिश्चन्द्र जायसवाल,दिनेश यादव,दिलीप गुप्ता,पूर्व प्रमुख कामोद प्रसाद नारायण सिंह,बब्बन यादव,रविन्द्र पासवान,मुखिया नमिलाल पासवान,श्रीनिवास गुप्ता,लल्लन सिंह,अफजल हुसैन,गोपाल राम, संजय मिश्रा,मनोज पांडे,राजनाथ प्रसाद,ध्रुप चौधरी,पूर्व जिला पार्षद समरजीत सिंह,संजय सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।