तकनीकी परीक्षा में सफल बच्चों को किया गया सम्मानित।
गुठनी सिवान
बाला जी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरपलिया,गुठनी में एक कार्यक्रम आयोजित कर सत्र 2020-22 व सत्र 2021-23 के टॉप थ्री छात्रा व छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों व शिक्षकों ने मेधावी बच्चों सहित सभी सफल बच्चों को बधाईयां दी व जीवन मे और बेहतर करने की प्रेरणा भी दी।
मेधावी बच्चों को मेडल,प्रशस्ति पत्र,ट्राफी व नगद प्रदान कर उन्हें विशिष्ट मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत आरंभ माँ वीणावादिनी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्राचार्य सह कवि सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित होकर निरंतर प्रयासरत रहने से सफलता स्वयं चली आती है। जो बच्चें सम्मानित हुये उनमें इंद्रजीत शर्मा,प्रतिभा कुमारी भगत,बबलू राज भर,आदर्श कुमार,प्रकाश गौरव व मोनू कुमार सिंह शामिल है।
ये बच्चे आईटीआई के भिन्न भिन्न ट्रेडो में कालेज टॉप किये है। कालेज के प्रबंध निदेशक जगदीश चौधरी ने उन्हें बधाईयां दी है। इस मौके पर मंटू कुमार,चंद्रहास कुमार,अमरचंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)