प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के नेतृत्व में श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू।
कृष्ण मोहन शर्मा, October 11, 2025

गुठनी (सिवान) बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त कराने के उद्देश्य से पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शनिवार सुबह गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान गुजरने वाले वाहनो की बारीकी से तलाशी ली गई। जिला प्रशासन के निर्देशन में शुरू हुए इस जांच अभियान से राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के रूप में आरसीडी सिवान के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस जांच अभियान के दौरान थानाध्यक्ष मनीष कुमार अपने अन्य कनीय पुलिस अधिकारी व पुलिस बल तथा आईटीबीपी के जवानों संग मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस में एसआई कपिलेश्वर साह,बीएचजी के जवान सुदामा पांडेय,जय प्रकाश सिंह,प्रमोद दुबे,स्कैनर नीरज झा शामिल थे।दंडाधिकारी द्वारा वाहनों के कागजात,ओवरलोडिंग,संदिग्ध गतिविधियों के अलावा आचार संहिता उल्लंघन से सम्बंधित विन्दुओं की गहन जांच की गई। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)