हथियार के साथ चार गिरफ्तार, चोरी गई दुर्गा मां की प्रतिमा व बाइक बरामद।

कृष्ण मोहन शर्मा, December 31, 2024

Views441

गुठनी(सिवान) दरौली थानाक्षेत्र के बेलाव गांव में छापेमारी कर सिवान पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े चारों युवकों के पास से नर्वदेश्वर शिव मंदिर दूबा से चोरी गयी मां दुर्गा की प्रतिमा,दो लूटी हुई बाइक व दो देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चारो युवकों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। दूबा नर्वदेश्वर मंदिर से चोरी हुई मां दुर्गा की प्रतिमा बरामदगी पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सराहना को है। मंगलवार को दरौली थाना में वरीय पुलिस पदाधिकारी अजित प्रताप सिंह व मुकेश कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि दिनांक 31/12/2024 को गुप्त सुचना के आधार पर दरौली थाना के बेलांव गांव स्थित अश्विनी कुमार राम उर्फ सिट्टू पिता श्रीबल्लम राम के घर में कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों का जमावड़ा लगा है जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने कि योजना बना रहे है। इस सुचना के आवश्यक कार्रवाई हेतु सशस्त्र बल एवं सरकारी वाहन से थाना से प्रस्थान कर मिली सूचना के अनुसार बेलाव गांव स्थित अश्विनी कुमार राम के घर के पास पहुँचा। जैसे ही अश्विनी के घर के पीछे के तरफ पहुँचा तो उसके घर के अंदर से कुछ लोगो कि बातचीत सुनाई पड़ी। अश्विनी के घर के अंदर चार आदमी बैठकर बातचीत कर रहे थे जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे परन्तु चारों आदमी को साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों में (1) अश्विनी कुमार राम उर्फ़ सिट्टू (24 वर्ष) पिता श्रीबल्लम राम गांव बेलाव थाना दरौली (2) शिवा कुमार राम उर्फ बलराज (19 वर्ष)पिता राजकुमार राम गांव गौरा थाना आंदर (3) हारून अंसारी (23 वर्ष) पिता फुल मोहम्मद अंसारी गांव उकरेडी थाना दरौली तथा आशु कुमार सिंह उर्फ़ कृष्णा सिंह उम्र करीब (21 वर्ष)पिता जितेन्द्र सिंह गांव छितनपुर थाना असाँव शामिल है। चारों से पूछ ताछ करने पर अश्विनी के द्वारा दवे स्वर में बताया गया कि हमलोग नये साल को मनाने के लिए किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जब कमरे कि तलाशी ली गयी तो अश्विनी राम के बताये स्थान पर दो देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस मिला। कमरे के अन्दर एक बैग मिला जिसके अन्दर दरौली थाना कांड संख्या 406/24 दिनांक 27/12/24 में चोरी कि गयी चमकीला धातु जैसा देवी माता का मूर्ति थी। मूर्ति के बारे में पूछने पर चारों ने बताया कि ये मूर्ति हमलोगों के द्वारा चुराई गयी है। कमरा के अन्दर एक मोटरसाइकिल तथा कमरे के बाहर दो मोटरसाइकिल खड़ा मिला। उक्त सभी मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर आशु कुमार सिंह उर्फ कृष्णा सिंह के द्वारा बताया गया कि उक्त सभी मोटरसाइकिल चोरी का है और हम सभी लोग मिलकर संगठित गिरोह के रूप में विभिन्न थाना क्षेत्र में घर एवं मंदिर में रात्रि में चोरी करते हैं ।