हथियार के बल पर बाइक,मोबाइल और नगदी की लूट।
गुठनी पुलिस को चुनौती देते हुये अपराधियों ने हथियार के बल पर एक ठेकेदार की बाइक,मोबाइल और नगदी लूट कर आसानी से फरार हो गये। घटना के संबंध में पीड़ित युवक दरौली थानाक्षेत्र के उकरेड़ा गांव निवासी शिवनारायण दुबे का पुत्र प्रशांत कुमार ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है। प्रशांत ने अपने आवेदन में लिखा है कि मैं शनिवार की रात्रि ग्यारह बजे गुठनी से अपने घर अपनी बाइक यूपी 52 बीएफ 8249 से घर जा रहा था उसी क्रम में गुठनी दरौली मुख्य मार्ग पर खिरौली और बौड़ी गांव के बीच तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिखाकर रोककर जान से मारने की धमकी देते हुये पहले मेरे बाइक की चाभी छीन लिये फिर मोबाइल और अंत मे मेरे पास रखे सात हजार रुपये। सबकुछ मुझसे हथियार भिड़ाकर लूटने के बाद गुठनी के तरफ निकल गये। मैं बगल गांव के एक नजदीकी के मोबाइल से डायल 112 पर सूचित किया और परिजनों को बताया। मौके पर पहुची 112 की टीम को मैनें सारी घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक ने ईमेल के जरिये पुलिस के वरीय अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया आवेदन मिला है और थानकाण्ड संख्या 314/24 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार दोपहर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी का फुटेज खंगाला और पीड़ित को दिखाकर कर पहचान कराने की कोशिश की। गुठनी थानाक्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ते जा रहा है और लागातर घटना को अंजाम दे रहे है। 14 दिन के अंदर अपराधियों ने तीन बड़ी घटना को अंजाम दिया और पुलिस अबतक अपराधियों तक नही पहुच सकी है। गत 25 अक्टूबर को डरैला बाजार में किराना दुकानदार को पीटकर दुकान से हजारों नगदी की लूट के बाद गत गुरुवार की रात्रि खिलवा चट्टी पर रेलवे कर्मचारी श्यामबहादुर सिंह के घर का ताला तोड़कर हजारों नगदी सहित ज्वेलरी और कीमती सामानो की चोरी कर ली है। बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्रीय लोग दहशत में है और पुलिस पीड़ित परिवार से उल्टा सीधा सवाल करने अपनी शान समझ रही है। हथियार के बल पर बाइक मोबाइल और नगदी लूट के पीड़ित परिवार से पुलिस ने कुछ ऐसी ही बाते की। आवेदक प्रशांत के पिता शिवनरेश दुबे ने बताया जब हम थाने में गये थे तो एक एसआई ने कहा कि आपका बेटा यूपी से शराब पीकर आ रहा होगा उसके बाद एक अधिकारी ने कहा आप किसी का नाम दे दीजिए आवेदन में हमलोग उसे पकड़ लेंगे।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

