बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा माले का थाना पर प्रदर्शन।

इंद्रजीत कुशवाहा, 27 Mar 2023, 4:51 pm

Views540

गुठनी

स्थानीय थाना क्षेत्र में बिगत दिनों बढ़े अपराध के खिलाफ भाकपा माले द्वारा पुलिस के खिलाफ थाना के समक्ष प्रदर्शन किया गया। भाकपा माले प्रखंड कमेटी के सचिव सुरेश राम की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुये और जुलूस निकाल कर पुलिस के खिला नारेबाजी करते हुये थाना पहुंचे। थाना के सामने एक सभा कर भाकपा माले के नेता व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही को भिन्न भिन्न घटनाओं का उदाहरण देकर बताया।

वक्ताओं ने बढ़ते अपराध के खिलाफ पुलिस के विरोध के अलावा देश की सम्पति का नीजिकरण, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ के मुद्दे पर भी भाजपा के केंद्र सरकार की आलोचना की गयी।

शेषनाथ राम ने अपने संबोधन में कहा कि गुठनी थाना के भलुआ गाँव के ज्ञान्ती देवी के पति दीनानाथ ठाकुर को गांव के उपेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह के द्वारा मोटर साईकिल से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया गया और इतनी क्रूर मौत का कारण की ज्ञान्ती देवी के 35 कट्ठा जमीन पर अवैध कब्जा है इसके अलावा इसी गाँव के अमजद अंसारी को मोटर साईकिल को ठोकर मारना व पेड़ में बाधकर पीटना, भलुआं गॉव में पटेल चौक का नामकरण करने वालो को पिटाई करना व नामकरण को मिटाना, हाल ही में बकुलारी के कृष्णमुरारी राम को सवर्ण सामंती अपराधीयों द्वारा हत्या कर देना तथा इस घटना कुछ दिन पहले सोगहरा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि वैजनाथ यादव पर जानलेवा हमला सहित अनेकों अपराधिक मामले है जिसमें पुलिस की लापरवाही देखी गयी है।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में रामाजी यादव,नमिलाल पासवान,सलहन्ति देवी,विंदा देवी,शोहिला गुप्ता,रविन्द्र पासवान,गजराज राम,इंद्रजीत कुशवाहा सहित कई अन्य शामिल है। इस मौके पर भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।