श्रीमद्भागवत कथा के निमित्त निकला भव्य कलश शोभायात्रा।
गुठनी
गुठनी थानाक्षेत्र के ममौर मठ पर शुरू हुये श्रीमद्भागवत कथा के निमित्त बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश शोभायात्रा सनातन संतो तथा पंडित विद्वतजन के सानिध्य में ममौर मठ के शिवालय से आरंभ होकर गुठनी के डोमनासती घाट (गोला घाट) पर पवित्र छोटी गंडकी नदी में जलभर वापस यज्ञ मंडप में स्थापित के समाप्त हुआ। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने कलश के साथ शामिल होकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रीमद्भागवत कथा वाचक पंडित रवि प्रकाश मिश्रा जी का प्रवचन आज गुरुवार को आरंभ हो जायेगा।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

