पुलिस जांच में मंदबुध्दि पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा।
गुठनी
गुठनी के ग्यासपुर गांव निवासी बंका राजभर हत्याकांड का खुलासा बुधवार को यूपी पुलिस ने कर दिया और हत्या का आरोप बंका के मंदबुध्दि पुत्र धर्मेंद्र उर्फ तूफानी राजभर पर लगाते हुये उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यूपी की लार पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में लार पुलिस ने लिखा है कि पंजीकृत मुकदमा संख्या 205/23 धारा 302 भादवी के अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर धर्मेंद्र उर्फ तूफानी राजभर का नाम प्रकाश में आया जिसको गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पिता की हत्या का जुर्म मंदबुद्धि पुत्र पर ही पुलिस द्वारा मुकर्रर करने पर उसके परिजनों ने असंतोष जताया है। परिजनों में पुलिस की प्रति अविश्वास कायम हो गया है। हत्या के शिकार बंका राजभर के परिजनों का कहना है कि तूफानी अपने पिता की हत्या नही कर सकता है वह मंदबुध्दि का है और पिता से काफी लगाव रखता था।
विदित हो कि गुठनी के ग्यासपुर गांव निवासी बंका राजभर की हत्या चाकू से गोद कर उस समय कर दी गयी थी जब वे सरयू नदी पार दियारा(यूपी क्षेत्र) में अपने बथान पर सोये हुये थे। रविवार की मध्य रात्रि उनकी हत्या उनके बथान यूपी के लार थाना क्षेत्र स्थित महाल मंझरिया दियरा में अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गयी थी। शव को परिजन सोमवार अहले भोर में दियरा से लेकर गुठनी पीएचसी आये उसके बाद यूपी तथा बिहार दोनो पुलिस को सूचना दी। बिहार पुलिस घटनास्थल यूपी क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया और यूपी पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुची। यूपी पुलिस के मौके पर नहीं पहुँचने और बिहार पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने से इनकार करने पर ग्रामीणों ने शव को लेकर लार थाने पहुचा था जिसके बाद लार थानाध्यक्ष सह प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये देवरिया सदर भेजा था।
.png?alt=media&token=514257f3-2d65-43c4-87d5-4c588529b4fb&_gl=1*zf5942*_ga*MTU5MDI4Njg2Mi4xNjUwMTk3OTU5*_ga_CW55HF8NVT*MTY4NjQyMjA0OS42Ni4xLjE2ODY0MjQ0MjMuMC4wLjA.)