शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुचा गांव, सरयू नदी तट पर दी गयी सैनिक सलामी।

कृष्ण मोहन शर्मा, January 5, 2026

Views:140

दरौली (सिवान) सड़क हादसे में शहीद रैपिड एक्सन फोर्स के एएसआई (एमएमवी) दरौली थानाक्षेत्र के दुबा गांव निवासी रविन्द्र दुबे का शव सेना के वाहन से सोमवार सुबह पैतृक गांव दुबा लाया गया जहां क्षेत्रीय लोंगो के दर्शन के बाद पवित्र सरयू नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुचने के बाद परिजन बेसुध हो गए बच्चे पार्थिव शरीर से लिपटकर विलाप करने लगे जिससे मौजूद लोगों की आंखे नम हो गयी। वही उनकी पत्नी अंजू देवी रोते रोते नर्वस हो जा रही थीं। पार्थिव शरीर को जब कंधा दिया जा रहा था तब भारत माता कि जय तथा जय हिन्द के नारों से पूरा माहौल राष्ट्रीयता की भाव मे विभोर दिखने लगा। रविन्द्र दुबे दुबा निवासी स्व रामसागर के पुत्र थे जो 1993 में सीआरपीएफ में नौकरी जॉइन की थी। रविन्द्र दुबे लखनऊ में आरएएफ के एएसआई पद पर तैनात थे। ड्यूटी से घर वापस जाते समय किसी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गयी थी। रविवार को उनका शव सीआरपीएफ मुख्यालय में सैनिक सम्मान के साथ रखकर सलामी दी गयी उसके बाद सैनिक वाहन से सेना के जवानों द्वारा शव पैतृक गांव लाया गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार पवित्र सरयू नदी तट पर किया गया। सरयू नदी तट पर सैनिकों द्वारा उन्हें सलामी दी गयी। मौके पर क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक वीडी पासवान,पूर्व विधायक अमर नाथ यादव,मुखिया लालबहादुर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। रविंद्र की मौत पर उनके करीबी रहे गांव के ही शिक्षक संतोष शर्मा ने कहा वे मिलनसार व्यक्ति थे और गांव व क्षेत्र से काफी लगाव रखते थे। उनके दो पुत्र निश्चय और निर्भय है।