व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली,स्थिति गंभीर।
मैरवा(सिवान)
मैरवा के व्यसायी व क्षेत्रीय ग्रामीण शनिवार को हुयी डिलेवरी ब्वाय के खौफ से उबर नही पाये की आज मंगलवार को बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी। व्यवसायी मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याछापर गांव निवासी स्व रामदयाल सिंह कुशवाहा का पुत्र हरेंद्र कुशवाहा है जो मंगलवार शाम अपनी दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था। घर के 500 मीटर की दूरी पर हथियार से लैश अपराधियों ने घेर कर गोली मारने के बाद फरार हो गये। आनन फानन में हरेंद्र कुशवाहा को मैरवा रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुये चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मैरवा पुलिस मौके पर पहुच जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना के बाद व्यवसायियों में में दहशत का माहौल है। हरेंद्र कुशवाहा की दुकान मैरवा धाम पर है.
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

