शूटर मोनिका मिश्रा को प्रमुख व चेयरमैन ने किया सम्मानित।
गुठनी
गुठनी नगर पंचायत के सेलौर गांव की बेटी बिहार स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता की कांस्य पदक विजेता मोनिका मिश्रा को प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह व नगर पंचायत चेयरमैन राजेश गुप्ता ने सम्मानित किया। नालंदा के कल्याण बिधा से मंगलवार को घर पहुची मोनिका के गांव आने की सूचना पर बधाई देने वाले सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता पहुचने लगे। बुधवार को बधाई देने पहुचने वालों में प्रमुख,चेयरमैन के अलावा नगर पंचायत की उप चेयरमैन प्रतिनिधि राजनाथ राम, भाजपा युवा नेता नीतीश कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू राम, चुन्नू दुबे सहित कई अन्य शामिल है।
विदित हो कि गुठनी नगर पंचायत के सैलौर गांव निवासी शंकर मिश्रा की बेटी मोनिका मिश्रा ने नालंदा के कल्याण बीघा में हुये बिहार स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक लाने के साथ ही अपना चयन बिहार टीम में पक्का कर लिया है। मोनिका अब प्री नेशनल गेम खेलेगी। उसकी इस उपलब्धि ने न केवल गुठनी बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। मोनिका को क्षेत्रीय लोगों ने बधाईयां दी है तथा नेशलन गेम खेलनी की कामना की है। मोनिका लोक मान्य तिलक उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज गुठनी से 2016 में हाई स्कूल की परीक्षा उतीर्ण की और इस विद्यालय में एनसीसी कैडेट रहते हुये अनेको पदक एनसीसी से प्राप्त की। 2018 में उसने सिवान डीएवी कालेज से इंटर करने के बाद उच्च शिक्षा के लिये गोरखपुर चली गयी और 2021 में उसने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उतीर्ण की और पीजी कर रही है।
वर्तमान में वह नोएडा में रहकर शूटिंग की प्रैक्टिस करती है तथा सिवान विज्ञानंन्द केंद्रीय विद्यालय के क्लब की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेती है। मोनिका ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिये दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत की जरूरत है। जबतक हम अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसको पाने की जी तोड़ मेहनत नही करेंगे तबतक सफलता नही मिल सकती।
अगली खबरें
पिछली तारीख़ से चुनी गई 2 महत्वपूर्ण खबरें

