देवंती देवी को हराकर गुड़िया बेगम बनी सरपंच।

मुकेश प्रजापति, 27 May 2023, 6:06 pm

Views430

गुठनी

गुठनी के जतौर पंचायत के सरपंच पद के लिये हुये उपचुनाव का परिणाम शनिवार को मतंग8के बाद घोषित हो गया। भलुआ गांव निवासी जमीर अंसारी की पत्नी गुड़िया बेगम अपनी प्रतिद्वंद्वी देवन्ती देवी को 186 मतों से पराजित कर सरपंच बन गयी है। गुड़िया बेगम को कुल 1806 मत मिले तो देवन्ती देवी को कुल 1620 मत प्राप्त हुये ।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद प्रकाश ने गुड़िया देवी को निर्वाचित घोषित करते हुये प्रमाण पत्र दिया। मतगणना कार्य देख रहे राजेश कुमार ने बताया मतगणना कार्य शनिवार प्रातः 8 बजे आरंभ हो गया और शांतिपूर्ण तरीके से संपन हो गया।

प्रत्याशियों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की तथा चुनाव कार्य मे लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को साधुवाद दिया। उधर जीत के बाद गुड़िया देवी काफी प्रसन्न दिखी और बोली यह आम लोगों के प्यार स्नेह के बदौलत हुआ है मैं हमेशा उनके विश्वास पर खरी रहूंगी।